सड़क दुर्घटना में परीक्षार्थी घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में परीक्षार्थी घायल

सड़क दुर्घटना में परीक्षार्थी घायल

विज्ञापन

गढ़वा. रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी शमशाद अंसारी की 16 वर्षीय पुत्री सुहाना खातून बुधवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि सुहाना खातून रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से श्री वंशीधर नगर स्थित टीडीएम कॉलेज में परीक्षा देने के लिए जा रही थी. इस दौरान श्री वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के भोजपुर में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने सुहाना खातून की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इस घटना में सुहाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी. सुहाना का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थित खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola