श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन 19 व 20 मार्च को

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन 19 व 20 मार्च को

श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन 19 व 20 मार्च को

विज्ञापन

गढ़वा. इस वर्ष 19 व 20 मार्च को दो दिवसीय श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन होगा. महोत्सव की तिथि तय होते ही उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय मंगलवार को श्री बंशीधर नगर पहुंचे व जायजा लिया. इस दौरान बताया गया कि पूर्व की तरह ही श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग के मैदान में किया जायेगा. इसे देखते हुए उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दो दिवसीय महोत्सव के आयोजन के लिए कार्यक्रम के मुख्य स्थल गोसाई बाग मैदान एवं बाबा बंशीधर मंदिर परिसर समेत अन्य संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया. अधिकारियों ने तैयारी संबंधी दिशा-निर्देश दिये : श्री बंशीधर महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर श्री बंशीधर नगर समेत गढ़वा शहर एवं जिले के अन्य जगहों पर भी विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, साज-सज्जा कराने, लाइटिंग, डेकोरेशन, महोत्सव के वृहद प्रचार-प्रसार करने, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने, हेलीपैड निर्माण, अथितियों के लिए रहने की व्यवस्था समेत गोसाईं बाग मैदान में महोत्सव की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश दिये. बैठक कर हुआ विचार-विमर्श : इसके बाद डीसी एवं एसपी ने महोत्सव के सफल संचालन के लिए अनुमंडल कार्यालय श्री बंशीधर नगर एवं समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं चयनित कार्यकारी एजेंसी के इवेंट मैनेजर के साथ बैठक की. बैठक में श्री बंशीधर महोत्सव मनाने को लेकर आवश्यक तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान कार्यक्रम के संचालन, स्टेज निर्माण, साज-सज्जा, अतिथि सत्कार, कलाकारों के चयन, सीटिंग अरेंजमेंट, अल्पाहार, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, डेकोरेशन, हेलीपैड निर्माण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल निर्माण, यातायात रूट निर्धारण, पार्किंग आदि से संबंधित विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपस्थित लोग : स्थल निरीक्षण एवं बैठक के दौरान उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, जिला नजारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा संजय प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल एवं आरइओ व डीपीएम जेसलपीएस समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola