सोशल मीडिया का प्रेम थाने तक पहुंचा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 08 Jun 2026 9:02 PM

विज्ञापन

सोशल मीडिया का प्रेम थाने तक पहुंचा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भवनाथपुर भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा नगर के युवक और बरवारी की एक विवाहिता का सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रेम अब थाने तक पहुंच गया है. विवाहिता की शादी पांच वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के विलासपुर हुई थी और उसकी एक बेटी भी है. जानकारी के अनुसार, पांच महीने पहले सोशल मीडिया पर बातचीत करते-करते दोनों को प्यार हो गया. इसके बाद बीते शुक्रवार को युवक ने अपनी प्रेमिका को उसके ससुराल से भगा लिया और उसे भवनाथपुर स्थित अपने घर ले आया. इसकी जानकारी मिलने पर युवती के पिता और भाई युवक के घर पहुंच गये. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर भवनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के साथ युवक एवं युवती को थाना ले आयी. थाना में दोनों ने साथ रहने की इच्छा जतायी. युवती ने कहा कि वह युवक से प्रेम करती है और उसके साथ रहना चाहती है. उसने अपने पति पर मारपीट करने व किसी अन्य महिला से संबंध होने का आरोप भी लगाया. ना प्रभारी रंजनी रंजन ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से है. अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola