सखी मंडल की दीदियों को मिलो मालवाहक वाहन

आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत दिये गये मालवाहक वाहन
आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत दिये गये मालवाहक वाहन प्रतिनिधि, गढ़वा उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत मालवाहक वाहन का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडल की दीदियों को गाड़ियों की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में बताया गया कि योजना का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात सुविधा से जोड़ना और सखी मंडल की महिलाओं को आय के नये अवसर उपलब्ध कराना है. इस योजना के तहत प्रत्येक संकुल संगठन व सखी मंडल को वाहन क्रय के लिए सरकार की ओर से छह लाख रुपये का अनुदान दिया गया है. डीडीसी मिश्रा ने दीदियों से वाहनों का नियमित संचालन करने और पारदर्शी लेखा-जोखा रखने पर जोर दिया. इन वाहनों का उपयोग सखी मंडल की दीदियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार तक पहुंचाने में किया जाएगा. इससे स्थानीय उत्पादों की बिक्री और आय दोनों में वृद्धि होगी. डीडीसी ने कहा कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जेएसएलपीएस डीपीएम बिमलेश कुमार शुक्ला, जिला प्रबंधक स्किल जॉब नवल किशोर राजू, बीपीएम रंका अविनाश शुक्ला, सीसी अनुपम कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




