एसडीओ ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
एसडीओ ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

एसडीओ ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर. अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्घा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों से उन्हें अवगत कराया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 प्रारंभ है.उन्होंने पदाधिकारियों को राजनीतिक दलों के प्रति सुलभ एवं उत्तरदायी होने के साथ-साथ पारदर्शी तरीके से कार्यक्रमों तथा राजनीतिक दलों के द्वारा समय-समय पर उठाये गये मुद्दों को नियमानुसार हल करने के संदर्भ में प्राप्त निर्देश से बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में आम जनों को जागरूक करने एवं मतदाता सूची में अधिक से अधिक योग्य व्यक्तियों का नाम निबंधन कराने का आग्रह किया. बैठक में एसडीओ ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके एवं मतदाता बनने की अहर्ता रखने वाले व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रपत्र-6 में रंगीन फोटो तथा उम्र एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करने, मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए प्रवासी भारतीय प्रपत्र 6-क में आवेदन कर सकते हैं. हालांकि इस प्रकार के एक भी मतदाता भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या-81) पंजीकृत नहीं है. उन्होंने मतदाता पहचान पत्र को आधार नंबर से लिंक कराने के लिए और पत्र 6-ख में आवेदन करने, मतदाता सूची में नाम विलोपन की स्थिति में प्रपत्र-7 में आवेदन करने, मतदाता सूची में किसी प्रकार की प्रविष्टियों में सुधार, डुप्लीकेट एपिक कार्ड, विधानसभा के अंदर अथवा बाहर निवास हेतु प्रपत्र-8 में आवेदन करने की जानकारी दी. उपस्थित लोग : बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर ऊंटारी, भवनाथपुर,डंडई,आम आदमी पार्टी के सत्य प्रकाश पांडेय,बहुजन समाज पार्टी के मनोज कुमार चौबे ,बहुजन,भारतीय जनता पार्टी के मुकेश कुमार चौबे,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के घनश्याम पाठक ,झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अमरनाथ पांडेय व भाकपा माले के रंजन विश्वकर्मा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola