ePaper

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीओ ने की बैठक

Updated at : 11 Mar 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीओ ने की बैठक

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीओ ने की बैठक

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इसमें मतदाता पंजीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से शिकायतों एवं सुझावों को सुना. साथ ही स्वस्थ मतदाता सूची के निर्माण में सभी से सहयोग की अपेक्षा की. गत लोकसभा चुनाव की अपेक्षा विधानसभा चुनाव में लगभग चार प्रतिशत अधिक मतदान हुआ था. इस बढ़े हुए मतदान प्रतिशत के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को श्रेय देते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही इतनी जागरूकता संभव हो सकी. मतदाता पंजीकरण को लेकर मांगा सहयोग : संजय कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने में उनके सक्रिय सहयोग की जरूरत है. मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए प्रपत्र-7 की मदद ली जा सकती है. किसी मतदाता की यदि फोटो नहीं है या फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है या किसी अन्य व्यक्ति का फोटो लगा है, तो ऐसे मामले में फॉर्म-8 भरवा कर सुधार करवाया जा सकता है. इसके लिए बीएलओ की मदद ली जा सकती है, मतदाता चाहें तो वोटर हेल्पलाइन एप की मदद ले सकते हैं. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे उपरोक्त बातों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में मदद करें. कुछ दलों के प्रतिनिधियों ने मतदान केंद्र दो किलोमीटर से अधिक दूर होने तथा कुछ लोगों के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से कट जाने की शिकायत की. इस पर संजय कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को लिख लिया गया है आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. उपस्थित लोग : इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के रूप में विवेकानंद तिवारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, अशर्फी राम, ज्ञानी राम, शंकर प्रताप सिंह व खुर्शीद आलम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola