सहियाओं ने अधिकारियों पर लगाया लीपापोती का आरोप

सहिया से ग्रेडिंग के नाम पर वसूली मामले की जांच शुरू
सहिया से ग्रेडिंग के नाम पर वसूली मामले की जांच शुरू प्रतिनिधि, रमकंडा रमकंडा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को रमकंडा क्लस्टर की सहियाओं से ग्रेडिंग के नाम पर कथित वसूली के मामले की जांच की गयी. बीडीओ संजय कोंगाड़ी की अध्यक्षता में हुई इस जांच में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे. पूछताछ के दौरान सहियाओं ने फिर दोहराया कि सहिया साथी सीमा गुप्ता ने उनसे ग्रेडिंग के नाम पर पैसे लिए हैं. अधिकारियों ने सहियाओं के बयान कलमबद्ध किये. हालांकि जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. बताया गया कि अगली कार्रवाई के लिए ग्रामसभा आयोजित की जायेगी, जहां सहियाओं के कामकाज को लेकर भी पूछताछ होगी. वहीं सहियाओं ने इस जांच को खानापूर्ति बताया. उनका कहना है कि अधिकारी सहिया साथी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और सहियाओं पर दबाव बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि पैसा देते समय सबूत जुटाना संभव नहीं था, लेकिन सभी सहियाएं इस बात की गवाही दे रही हैं. सहियाओं ने ग्रामसभा के जरिए कार्यप्रणाली जांच को “नया बहाना” करार दिया और कहा कि वे फिर से उपायुक्त से शिकायत करेंगी. किसी तरह की लीपापोती नहीं हो रही: डॉ असजद अंसारीप्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने कहा कि बीडीओ की अध्यक्षता में जांच चल रही है और सभी बयानों को दर्ज किया गया है. सहियाओं की अन्य शिकायतें भी सामने आयी हैं, जिनकी जांच ग्रामसभा के जरिये होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट पूरी होने के बाद उपायुक्त को भेजी जायेगी और किसी तरह की लीपापोती नहीं हो रही है. गुपचुप तरीके से सहिया चयन का भी आरोप रमकंडा. इधर एक और मामला सामने आया, जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी जानकारी के बिना ही रमकंडा क्लस्टर में साक्षी गुप्ता को सहिया के रूप में चयनित कर दिया गया. ग्रामीण सरिता देवी, बिमला देवी, मानती कुमारी, प्रमिला कुमारी समेत कई लोगों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी. ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में सहिया की कमी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा आ रही है. बिना ग्रामसभा के चयन को वे स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने नियमसंगत ग्रामसभा बुलाकर नयी सहिया चयन की मांग की और इस मामले की शिकायत उपायुक्त, सिविल सर्जन और रंका के चिकित्सा पदाधिकारी से भी की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




