मादक पदार्थों का बढ़ता प्रचलन युवाओं के लिए गंभीर चुनौती : डीइओ

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Jun 2026 8:54 PM

विज्ञापन

मादक पदार्थों का बढ़ता प्रचलन युवाओं के लिए गंभीर चुनौती : डीइओ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा की ओर से गुरुवार को राजकीयकृत रामा साहू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा के प्रांगण में निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम व जागरूकता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी माध्यमिक तथा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, विद्यालय स्तरीय क्लब के सदस्य तथा दो-दो वरीय शिक्षक शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुलदीपक अग्रवाल, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, रविंद्र चौबे, मास्टर ट्रेनर लव कुमार दुबे, सत्येंद्र राम एवं राम करेश राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रखने का संकल्प लिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने कहा कि मादक पदार्थों का बढ़ता प्रचलन समाज और विशेष रूप से युवाओं के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है. विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराएं और उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित करें. कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर लव कुमार दुबे, सत्येंद्र राम और राम करेश राम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मादक पदार्थों की पहचान, उनके दुष्प्रभाव, रोकथाम के उपाय तथा जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी. प्रशिक्षण में विद्यालयों में शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली, निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम श्री ने किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola