श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल की कमेटी का पुनर्गठन

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल की कमेटी का पुनर्गठन

श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल की कमेटी का पुनर्गठन

विज्ञापन

गढ़वा. श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल के दूसरे गुट की आम बैठक शिव मंदिर संघत मोहल्ला में संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी के अध्यक्षता में हुई. इसमें सभी अखाड़ा और समिति के लोग शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से रोहित कुमार छोटू को अध्यक्ष, कमल किशोर चौबे को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं सूरत सिंह, मनीष केसरी, गोपाल सोनी, रविंद्र जायसवाल, अविनाश पासवान को उपाध्यक्ष, पिंटू कुमार ओला व पंकज केसरी को महामंत्री, विवेक सिन्हा को कोषाध्यक्ष, मोहन चंद सोनी, मनोज महतो, राहुल डिसूजा, रजनीश कुमार, विशाल जायसवाल व संजीव कुमार को मंत्री, रविंद्र पासवान को संगठन मंत्री, तरुण श्याम, सोनी मयंक, ध्रुव कुमार, अपना शुभम व लकी को मीडिया प्रभारी बनाया गया. ये लोग संरक्षक बनाये गये : संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह, पूर्व विधायक श्री रामचंद्र चंद्रवंशी, भानु प्रताप शाही, गिरनाथ सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष शांति देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अलख नाथ पांडेय, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, डॉ यासीन अंसारी, समाजसेवी शौकत खान, विनोद जायसवाल, राजीव तिवारी, संतोष केसरी, बालमुकुंद सहाय, सूरज गुप्ता, राकेश पाल, उमेश कुमार कश्यप, दौलत सोनी, सन्नी चंद्रवंशी, डॉ अनिल शाह, आनंद कुमार दुबे, डॉ निशांत सिंह, डॉ पतंजलि, कमलेश गुप्ता, भगत सिंह साहू व विजय ठाकुर को संरक्षक बनाया गया है. उपस्थित लोग : बैठक में निमिया स्थान दिगंबर अखाड़ा, महाराणा प्रताप अखाड़ा, श्री राम दल चिरौजिया, वीर कुंवर सिंह अखाड़ा व पवन पुत्र अखाड़ा के प्रतिनिधि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola