गढ़वा के निकाय चुनावों में महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा के निकाय चुनावों में महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी

गढ़वा के निकाय चुनावों में महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिले में नगर निकाय चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अब सबकी नजरें 27 फरवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. इस चुनाव में सबसे सुखद और चर्चा का विषय महिला मतदाताओं की बढ़-चढ़कर हुई भागीदारी रही है. जिले के तीनों निकायों-गढ़वा नगर परिषद, श्री बंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत में महिलाओं ने लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

निकाय वार महिला मतदान के आंकड़े

निकाय का नाम @कुल महिला मतदाता (वोट पड़े)@ कुल पुरुष मतदाता (वोट पड़े)@ कुल मतदान प्रतिशत

गढ़वा नगर परिषद @10,470 @11,278 [email protected]%

श्री बंशीधर नगर@ 8,750 8,245 @63.07%

मझिआंव नगर पंचायत 5,125 @4,462@ 62.5%

महिलाओं का रहा दबदबा

आकंड़ों पर गौर किया जाये तो श्री बंशीधर नगर के नगर पंचायत चुनाव वोट डालने के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं. श्री बंशीधर नगर पंचायत में महिलाओं ने इस मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है. यहां जहां 8,245 पुरुषों ने वोट डाले, वहीं महिलाओं की संख्या 8,750 रही.यह महिला सशक्तीकरण और राजनीतिक जागरूकता का स्पष्ट संकेत है.

मझिआंव में भी महिलाओं का वर्चस्व- मझिआंव नगर पंचायत में भी महिला मतदाताओं की संख्या (5,125) पुरुष मतदाताओं (4,462) से अधिक रही.

गढ़वा नगर परिषद में कड़ी टक्कर:- जिला मुख्यालय में भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के मामले में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के लगभग बराबर रही, यहां 10,470 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहर की सरकार चुनने में अहम भूमिका निभायी.जानकारों का कहना हैं कि इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि गढ़वा के शहरी निकाय चुनावों में आधी आबादी ने निर्णायक भूमिका निभायी है. श्री बंशीधर नगर और मझिआंव जैसे क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक मतदान कर महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे स्थानीय विकास और नेतृत्व के प्रति बेहद सजग हैं.ऐसे में अब देखना यह है कि महिलाओं का यह रुझान किस प्रत्याशी के पक्ष में परिणाम लाता है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola