रविकांत पाठक को मिला उत्कृष्ट प्रधानाचार्य का अवार्ड

Updated at : 10 Feb 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
रविकांत पाठक को मिला उत्कृष्ट प्रधानाचार्य का अवार्ड

रविकांत पाठक को मिला उत्कृष्ट प्रधानाचार्य का अवार्ड

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर. विद्या विकास समिति द्वारा गुमला में आयोजित प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्री बंशीधर नगर के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक को उत्कृष्ट प्रधानाचार्य का अवार्ड दिया गया. झारखंड प्रांत में संचालित विद्या भारती के विद्यालयों में से 11 विद्यालयों के प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया. पलामू विभाग में उत्कृष्ट प्रधानाचार्य के अवार्ड के लिए श्री बंशीधर नगर के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक का चयन विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा किया गया. इस पर झारखंड प्रांत के संघ चालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, प्रांत प्रचारक गोपालजी, अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव, विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री खयालीराम, विद्या विकास समिति के प्रदेश मंत्री बृजेश कुमार सिंह, सह मंत्री डॉ पूजा जी, विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा , विभाग प्रचारक शम्मीजी, पूर्व प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी, गुमला विभाग के विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार तथा संपूर्ण पूर्णकालिक कार्यकर्ता झारखंड प्रांत के समस्त प्रधानाचार्य बंधु भगिनी के समक्ष रविकांत पाठक को उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम द्वारा उत्कृष्ट प्रधानाचार्य के अवार्ड से पुरस्कृत किया गया.

बधाई व शुभकामनाएं दी : विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष जोखू प्रसाद, सह सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद व अभिभावक प्रतिनिधि शशिकला ने बधाई व शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola