टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी आवश्यक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Mar 2025 8:53 PM
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हेरिटेज फार्मेसी कॉलेज कल्याणपुर ने 30 टीबी मरीजों के बीच अतिरिक्त पोषण सामग्री के रूप में फूड बास्केट का वितरण कर सहयोग किया.
गढ़वा. टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हेरिटेज फार्मेसी कॉलेज कल्याणपुर ने 30 टीबी मरीजों के बीच अतिरिक्त पोषण सामग्री के रूप में फूड बास्केट का वितरण कर सहयोग किया. विदित हो कि जिले को टीबी मुक्त करने के लिए विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से फूड बास्केट का वितरण किया जा रहा है. इसीके तहत कल्याणपुर पंचायत में टीबी के मरीजों को हेरिटेज फार्मेसी कॉलेज ने फूड बास्केट का वितरण किया. यक्ष्मा विभाग ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस संस्थान ने 30 टीबी मरीजों को फूड बास्केट देकर पोषण सामग्री उपलब्ध करायी थी. इसके लिए विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर संस्थान के निदेशक को निक्षय मित्र के रूप में सम्मानित किया गया था. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक शमसुद्दीन अंसारी ने कहा कि टीबी के उन्मूलन में जन भागीदारी के तहत उनके संस्थान से हमेशा सहयोग किया जाता रहा है. आगे भी उनका संस्थान टीबी उन्मूलन हेतु दृढ़ संकल्पित है. उनका संस्थान कभी भी जनभागीदारी के तहत सहयोग करने के लिए संस्थान हमेशा अपना अग्रणी भूमिका निभाएगा. इस मौके पर जिला यक्ष्मा प्रभाग के डीपीसी डॉक्टर पुरूषेश्वर मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन के लिए वर्ष 2025 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसको प्राप्त करने के लिए विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पोषण सामग्री उपलब्ध कराये जाने से मरीज को ठीक होने का दर काफी बढ़ जाता है. यक्ष्मा विभाग का उद्देश्य टीबी का उन्मूलन कर स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज का निर्माण करना है. इसके लिए जन सहयोग व जन जागरूकता दोनों पर बल दिया जा रहा है. श्री मिश्र ने कहा कि उन लोगों को इस बात की खुशी है की पहले लोग इस बीमारी को छुपाते थे, लेकिन आज बीमारी के किसी भी लक्षण को दिखाने पर वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में आकर अपना जांच कराते हैं. सभी कर्मियों के सामूहिक प्रयास से आज टीबी के बीमारी के लक्षण को गांव-गांव तक लोग जानने लगे. कार्यक्रम में समन्वयक मोहम्मद नुरुल्लाह अंसारी, डीपीएस जितेंद्र कुमार, लैब टेक्नीशियन विश्वास कुमार शर्मा, ट्राइ इंडिया के सहयोगी फील्ड ऑफिसर संतोष कुमार एवं सतीश कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










