ePaper

समय पर हर जनकल्याकारी योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचायें : सांसद

Updated at : 15 Sep 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
समय पर हर जनकल्याकारी योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचायें : सांसद

पलामू सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई

विज्ञापन

पलामू सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू सांसद बीडी राम की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई. बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गयी. सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों की रफ्तार तेज करें और हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ समय पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने रमना प्रखंड अंतर्गत भागोडीह–सिलिदाग मोड़ से बुल्का रोड की खराब गुणवत्ता का मुद्दा उठाया. इस पर सांसद ने उच्चस्तरीय जांच के लिए टीम गठित करने का आदेश दिया. वहीं बांई-बांकी परियोजना अंतर्गत नहर टूटने की शिकायत पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जलपथ प्रमंडल गढ़वा के कार्यपालक अभियंता को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया. नल-जल योजना से जुड़ी शिकायतों पर सांसद ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि शिकायतों की सूची तैयार कर उपायुक्त को सौंपें और उसकी एक प्रति उन्हें भी उपलब्ध करायें, ताकि समीक्षा की जा सके. उन्होंने पीएम श्री योजना के तहत शिक्षा विभाग द्वारा चार दिनों में कोषागार से करोड़ों रुपये की निकासी की भी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की. उर्वरक की कमी पर सांसद ने जतायी नाराजगी क्षेत्र में उर्वरक की कमी पर सांसद ने नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराया है, इसके बावजूद किसानों तक आपूर्ति न होना राज्य सरकार की उदासीनता को दर्शाता है. मेराल प्रखंड के बहेरवा गांव में कोरवा जनजाति की दयनीय स्थिति पर उन्होंने कहा कि वे स्वयं गांव जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे और प्रभावित परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अभियंता को अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह, उपायुक्त दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उपविकास आयुक्त पीएन मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola