त्योहार में 24 घंटे लोगों उपलब्ध करायें बिजली

त्योहार में 24 घंटे लोगों उपलब्ध करायें बिजली
गढ़वा. गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी ने शुक्रवार को गढ़वा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता त्योहार में बिजली की कटौती नहीं करने और 24 घंटे आम जनता को बिजली उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही फीडर की व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए चिनिया रोड का फीडर सर्किट हाउस से जोड़ने को कहा. जबकि शहरी क्षेत्र के सभी वार्ड में ओपेन तार के स्थान पर कवर तार लगाने, ट्रांसफार्मर बढ़ाने पर चर्चा की गयी. कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया गया कि सहिजना फीडर व करमडीह फीडर को वे जल्द अलग किया जायेगा. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विभाग की पूरी टीम ने रणनीति बना ली है. इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, प्रतिनिधि अरविंद पटवा, लक्ष्मी पांडेय, भाजपा नेता डॉ सतेंद्र सोनी, विकास तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




