ई-रिक्शा के धक्के से पुजारी की मौत, दो अन्य घायल

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
ई-रिक्शा के धक्के से पुजारी की मौत, दो अन्य घायल

ई-रिक्शा के धक्के से पुजारी की मौत, दो घायल

विज्ञापन

गढ़वा.

गढ़वा शहर के बाइपास रोड में दानरो नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम के पास ई-रिक्शा की चपेट में आकर छोटी ठाकुरबाड़ी मंदिर के पुजारी की मौत हो गयी. इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गये हैं. मृतक पुजारी गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव निवासी स्वर्गीय जगवंत मिश्रा का पुत्र संजय कुमार मिश्रा (53 वर्ष) बताये गये हैं. वह मूल रूप से पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना के कोल्हुआ के रहनेवाले थे. जबकि घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के पुरानी बैल बाजार निवासी शिव कुमार प्रजापति एवं शहर के गढ़देवी मुहल्ला निवासी अजय ठाकुर शामिल हैं. घटना के बाद सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां चिकित्सकों ने संजय मिश्रा को मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि शिवकुमार प्रजापति के पिता की मृत्यु हो गयी थी. उनका श्राद्ध कराने के क्रम में मुक्तिधाम में घंट टांगने के लिए पुजारी संजय कुमार मिश्रा व अजय ठाकुर साथ जा रहे थे. इसी दौरान मुक्ति धाम के पास तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने उन्हें धक्का मार दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. बताया गया कि पुजारी संजय मिश्रा पलामू जिले से गढ़वा में आकर छोटा ठाकुरबाड़ी में पूजा पाठ करते थे. साथ ही वह घूम-घूमकर भी पूजा-पाठ करते थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुजारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद गढ़वा शहर में भी शोक की लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola