शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व गायत्री महायज्ञ

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व गायत्री महायज्ञ

शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व गायत्री महायज्ञ

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर.

श्री बंशीधर नगर के जंगीपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट गायत्री शक्तिपीठ के सातवें वार्षिकोत्सव एवं शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला. प्रातः काल गायत्री परिवार के जिला प्रचारक संतन मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान नर्वदेश्वर महादेव पर रुद्राभिषेक कर घर-परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की. वैदिक रीति-रिवाजों के बीच शिव प्रतिमा की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करायी गयी. श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना कर पुण्य अर्जित किया. प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही मंदिर परिसर हर हर महादेव व जय भोलेनाथ जैसे जयघोषों से गूंज उठा. पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आस्था से सराबोर हो गया. इस अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां समर्पित की. यज्ञ स्थल पर मंत्रोच्चारण और अग्निहोत्र के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला. कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए आहुतियां दी गयी. इस दौरान गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य लालसू राम एवं उपेंद्र कुमार ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया. बांसुरी वादक सुजीत कुमार, तबला वादक सुजीत कुमार तथा की-बोर्ड प्लेयर विपिन कुमार ने अपनी मधुर धुनों से वातावरण को संगीतमय बना दिया. मौके पर धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार तथा जीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. अभिमन्यु सिंह उर्फ सोनू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे. गायत्री परिवार की ओर से दोनों अतिथियों को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की किताब देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के समापन पर भव्य महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया.

इनकी रही भूमिका : इस आयोजन को सफल बनाने में प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे, डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, राम प्रसाद कमलापुरी, जोखू प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, सुजीत अग्रवाल, सुरेश विश्वकर्मा, युवा समन्वयक शुभम जायसवाल, रवि अग्रवाल, उज्जवल अग्रवाल, शिव कुमार मेहता, नवीन मेहता, जोखू गुप्ता व डॉ सतीश कुमार सहित ने सक्रिय योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola