ePaper

कानपुर विवाद को लेकर धुरकी में लोगों ने निकाला जुलूस

Updated at : 21 Sep 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
कानपुर विवाद को लेकर धुरकी में लोगों ने निकाला जुलूस

आई लव मुहम्मद लिखे बोर्ड पर हुई गिरफ्तार का विरोध

विज्ञापन

आई लव मुहम्मद लिखे बोर्ड पर हुई गिरफ्तार का विरोध प्रतिनिधि, धुरकी उत्तर प्रदेश के कानपुर में आई लव मुहम्मद लिखे बोर्ड को लेकर हुए विवाद और गिरफ्तारी का असर गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड में भी देखने को मिला. रविवार को खाला, खुटिया और धुरकी गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया. जुलूस खाला गांव से शुरू होकर धुरकी मदरसा, कर्पूरी चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय गेट तक पहुंचा, जहां यह संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए और नारे लगाये. जुलूस का नेतृत्व कर रहे मुफ्ती रौशन रजा मिस्बाही अजहरी ने कहा कि नबी के प्रति की गयी गुस्ताखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कानपुर की घटना को मुसलमानों के खिलाफ साजिश बताया और कहा कि हम गिरफ्तारी की धमकियों से पीछे हटने वाले नहीं हैं. उनका कहना था कि पैगंबर साहब की यौमे पैदाइश पर लगाये गये आई लव मुहम्मद बोर्ड के खिलाफ कार्रवाई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है. जुलूस में खुटिया के सदर फिरोज खान, खाला के मौलवी मुस्ताक अंसारी, जाबिर अंसारी, कुदुस अंसारी, सरफराज अंसारी, महताब अंसारी, धुरकी के मौलवी गयासुद्दीन अंसारी, इनामुल राजा, मुखिया महबूब अंसारी, हाजी जान मोहम्मद अंसारी, हाजी अशरफ अली सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola