फिर कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे : अनंत

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
फिर कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे : अनंत

फिर कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे : अनंत

विज्ञापन

गढ़वा.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गढ़वा जिला इकाई ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हमले में मारे गये निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मार्च के दौरान देश की एकता और अखंडता बनाये रखने तथा आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जोरदार मांग की गयी. यह मार्च गढ़वा बस स्टैंड से शुरू होकर सहिजना मोड़ स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास जाकर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शंभू राम ने किया. भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाकर जिस तरह से निर्ममता से उनकी हत्या की, वह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है. इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को तत्काल पकड़ कर एनकाउंटर कर देना चाहिए, ताकि आने वाले समय में कोई भी इस तरह के अमानवीय कृत्य करने का साहस न कर सकें. उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि देश तोड़ने वाली ताकतों को जड़ से समाप्त करना जरूरी है. तभी शहीदों की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं होगा, तब तक निर्दोषों का खून बहता रहेगा और देश की शांति में बाधा आती रहेगी.

आतंकवाद देश की अखंडता और शांति के लिए खतरा : मौके पर पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि आतंकवाद देश की अखंडता और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं. अब समय आ गया है कि देश के नागरिक एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं. श्री बैठा ने कहा कि आतंकवादियों का मकसद सिर्फ नफरत फैलाना और देश को तोड़ना है. उन्होंने युवाओं से कहा कि वे आतंकवाद के खिलाफ जनजागरूकता फैलायें और देश की एकता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभायें.

उपस्थित लोग : मौके पर झामुमो नेता ताहिर अंसारी, सचिव शरीफ अंसारी, मदनी खान, नितेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, केंद्रीय सदस्य मनोज ठाकुर, अनीता दत्त, जितेंद्र सिन्हा, पिंकी केसरी, आशीष अग्रवाल, अशर्फी राम, चंदन जायसवाल, फरीद खान, कंचन साहू, अंजली गुप्ता, रेखा चौबे, दीपमाला कुमारी, वंदना जायसवाल, फुजैल अहमद, अरविंद यादव, रितेश तिवारी, सोनी देवी, मासूम खान, चंदन पासवान, शमी खान, सलीम जाफर, मनोज तिवारी, जितेंद्र दुबे, रंथा नायक, दीपक सोनी, राजेश गुप्ता, अरमान सिद्दीकी व गुड्डू खान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola