मेराल में सड़क हादसे में 10 माह की बच्ची की मौत, मां घायल

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 30 May 2026 9:31 PM

विज्ञापन

मेराल में सड़क हादसे में 10 माह की बच्ची की मौत, मां घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेराल थाना मुख्यालय स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को सड़क हादसे में 10 माह की बच्ची की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृत बच्ची की पहचान सगमा प्रखंड के पुतुर गांव निवासी अरविंद बैठा की 10 माह की पुत्री दिव्यांशी कुमारी के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला उसकी मां आरती देवी (26 वर्ष) है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार को आरती देवी अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने मायके हारादाग गांव से अपनी 10 माह की बेटी का इलाज कराने के लिए गढ़वा जा रही थी. सभी लोग एक ऑटो पर सवार थे. इसी दौरान मेराल पेट्रोल पंप के पास आगे चल रहे एक ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया. आगे वाले ऑटो को बचाने के जिस ऑटो पर बच्ची सवार थी, उसके चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. जोरदार झटका लगने के कारण बच्ची को गोद में लेकर बैठी आरती देवी बच्ची समेत चलती ऑटो से सड़क पर गिर गयी. सड़क पर गिरने के कारण मासूम दिव्यांशी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आयीं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से आनन-फानन में मां और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 10 माह की दिव्यांशी कुमारी को मृत घोषित कर दिया. कार्रवाई में जुटी पुलिस की टीम घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मासूम बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन व आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola