कौशल आधारित रोजगार से जोड़ने की जरूरत: प्रबंधक

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

कौशल आधारित रोजगार से जोड़ने की जरूरत: प्रबंधक

विज्ञापन

नावाबाजार. इटको नावाबाजार आइटीआइ प्रबंधक अनिल कुमार यादव ने कहा कि युवाओं को कौशल आधारित रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से निफटेम टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन एंड बिजनेस इनक्यूबेशन फाउंडेशन द्वारा मल्टी स्किल टेक्नीशियन (फूड प्रोसेसिंग) के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक फूड प्रोसेसिंग तकनीकों की जानकारी दी जायेगी. चयनित प्रतिभागियों को 10,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जायेगी. इसके लिए न्यूनतम 70 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद युवाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग भी दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 12 वीं पास युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola