नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ बनाया था शारीरिक संबंध
शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ बनाया था शारीरिक संबंध प्रतिनिधि, रमकंडा रमकंडा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर रमकंडा थाना में शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामले त्वरित कार्रवाई करते हुए रमकंडा थाना क्षेत्र के पथलादामर निवासी आरोपी उतमजय प्रसाद (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया ने बताया कि पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाया और तीन महीने पहले उसे बहला-फुसलाकर गोवा ले गया. गोवा में आरोपी ने पीड़िता को एक घर में जबरन बंधक बनाकर रखा. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता साथ लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर मारपीट भी की. शिकायत मिलने के बाद छापेमारी अभियान चलाकर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




