विदेश मंत्रालय ने सांसद को बताया, 20 को आयेगा शव

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने सांसद को बताया, 20 को आयेगा शव

विदेश मंत्रालय ने सांसद को बताया, 20 को आयेगा शव

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के औरैया गांव के कामगार रवि चौधरी की मौत रूस में हो जाने के बाद उसका शव भारत लाने के लिए सांसद विष्णुदयाल राम ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को इसकी सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया था. इस आलोक में विदेश मंत्रालय ने सांसद को पत्र भेजकर बताया है कि रवि चौधरी का शव 19 या 20 मार्च को भारत पहुंच जायेगा. इसके लिए जरूरी प्रबंध कर लिये गये हैं. सांसद ने इसके लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार जताया है. उल्लेखनीय है कि रवि चौधरी स्टील फिक्सर का काम करने रूस के चेरोपोवेट्स गया था. वहां उसकी मौत बीमार होने के बाद हो गयी. वह दिल्ली की एक कंपनी डायनेमिक हाउस के माध्यम से वहां काम करने रूस गया था. परिवार के सदस्यों ने शव लाने के लिए सांसद बीडी राम से गुहार लगायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola