गढ़वा के हर पंचायत में बनेगी दुग्ध उत्पादक समिति, डीसी अनन्य मित्तल ने दिए  निर्देश

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 23 May 2026 11:05 AM

विज्ञापन

बैठक में डीसी और अन्य

Garhwa News: गढ़वा जिले की हर पंचायत में अब दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति बनाई जाएगी. उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा, पशुपालकों की आय में इजाफा होगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के ग्रामीण इलाकों में आर्थिक समृद्धि और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है. गढ़वा जिले की हर पंचायत में अब दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का गठन किया जाएगा. उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारिता विकास समिति की छठी बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पशुपालकों की आय में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी. 

जिले में पहले से सक्रिय हैं 15 दुग्ध समितियां 

बैठक में गव्य विकास और डेयरी से जुड़े अधिकारियों ने जिले की मौजूदा स्थिति की जानकारी साझा की बताया कि वर्तमान में गढ़वा जिले में कुल 15 दुग्ध उत्पादक समितियां सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. मेधा डेयरी के प्रतिनिधि ने बताया कि जिले में अभी 75 मिल्क पोलिंग पॉइंट संचालित हैं, जिन्हें और विस्तार दिया जाएगा. डीसी मित्तल ने निर्देश दिया कि इस दायरे को बढ़ाते हुए हर पंचायत को दुग्ध उत्पादक समिति से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पशुपालक दूध बेचने से वंचित न रहे. 

डीसी ने दिया निर्देश 

डीसी मित्तल ने निर्देश दिया कि इस दायरे को बढ़ाते हुए हर पंचायत को दुग्ध उत्पादक समिति से जोड़ा जाए, जिससे कि कोई भी पशुपालक दूध बेचने से वंचित न रहे. सहकारिता को नई गति देने के लिए सिर्फ डेयरी ही नहीं, बल्कि मत्स्य पालन और निष्क्रिय समितियों पर भी कड़ा एक्शन लिया गया है. जिले के सभी मत्स्यजीवियों की संख्या, उनकी गतिविधियों और कार्यों का एक विवरण तैयार करने का निर्देश दिया गया है. तय किया गया कि जो समितियां निष्क्रिय हैं, उन्हें बंद (परीसमापन) कर उनके स्थान पर नई क्रियाशील समितियों का गठन किया जाएगा. किसानों को नई समितियों से जोड़ने और आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा. ग्रामीणों को बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं उनके गांव में ही मिल सकें, इसके लिए समितियों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. इसके तहत सभी बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों (लैंप्स/पैक्स) को झारसेवा आईडी दी जाएगी. इन समितियों में बाकायदा बैंकिंग प्रणाली लागू होगी और ‘नेशनल को-ऑपरेटिव डेटाबेस’ पर हर डेटा को अपडेट रखा जाएगा.  जिला सहकारिता पदाधिकारी से सूची लेकर जिन लैंप्स और पैक्स में अब तक  झारसेवा आईडी नहीं बनी है, वहां तुरंत आईडी बनाकर उसे चालू करें.  

योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर 

बैठक में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अन्य बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी, इसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए 100 और 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदामों का निर्माण कराया जाएगा. जमीन की तलाश के लिए डीसी ने संयुक्त निरीक्षण टीम गठित करने का निर्देश दिया है. किसानों की सहूलियत के लिए मिनी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला और मशीनें लगाई जाएंगी. गांवों में ही मवेशियों के इलाज के लिए पशु औषधि विक्रय केंद्र स्थापित करने पर भी मंथन हुआ. पाइप जलापूर्ति योजनाओं के ऑपरेशन और मेंटेनेंस कार्यों की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने साफ लहजे में कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाने और अगली बैठक में ‘अपडेटेड प्रोग्रेस रिपोर्ट’ के साथ आने का निर्देश दिया है. 

बैठक में ये लोग रहे मौजूद 

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, मत्स्य पदाधिकारी धनराज आर. कापसे, गव्य पदाधिकारी गिरीश कुमार, डीडीएम नाबार्ड, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी चंद्रशेखर पटेल, सीएससी मैनेजर मनीष कुमार व कौशल किशोर सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola