वसुधा में आएगा रोमांटिक ट्विस्ट, फैमिली ट्रिप में बढ़ेंगी देव और वसुधा की नजदीकियां

Vasudha 23 May Spoiler
Vasudha: टीवी शो ‘वसुधा’ में करिश्मा के जाने के बाद चौहान परिवार में खुशियां लौटेंगी. फैमिली ट्रिप के दौरान देव और वसुधा एक-दूसरे के करीब आएंगे. वहीं दादी सा दोनों का रिश्ता मजबूत करने की कोशिश करेंगी, जबकि चंद्रिका अब भी वसुधा को पूरी तरह अपनाने में संघर्ष करेगी.
Vasudha: टीवी शो ‘वसुधा’ की कहानी में अब बड़ा इमोशनल मोड़ आने वाला है. लंबे समय तक मुश्किलों और तनाव का सामना करने के बाद आखिरकार चौहान परिवार में खुशियों की वापसी होने जा रही है. करिश्मा के घर और चौहान एम्पायर से बाहर होने के बाद परिवार एक बार फिर सुकून के पल जीता नजर आएगा. आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को फैमिली बॉन्डिंग, इमोशनल सीन और देव-वसुधा के बीच बढ़ती नजदीकियां देखने को मिलेंगी.
शो में दिखाया जाएगा कि चौहान परिवार अपना घर और बिजनेस वापस मिलने की खुशी में साथ बैठकर जश्न मनाता है. इस खास मौके पर वसुधा पूरे परिवार के लिए प्यार से खाना बनाती है. डिनर के दौरान दादी सा एक खास बात कहती हैं. वह चाहती हैं कि घर की बड़ी बहू परिवार के साथ बैठकर खाना खाए. इसके बाद वह वसुधा को अपने साथ बैठने के लिए कहती हैं. परिवार के सामने मिला यह सम्मान देखकर वसुधा भावुक हो जाती है.
देव को मिलेगा सुकून
वसुधा को परिवार में सम्मान मिलता देख देव भी काफी खुश नजर आएगा. उसे महसूस होगा कि आखिरकार वसुधा को वह जगह मिलने लगी है जिसकी वह हकदार है. दूसरी तरफ करिश्मा की गिरफ्तारी के बाद परिवार राहत की सांस लेगा. वहीं मासा और पापासा की घर वापसी से घर का माहौल और भी भावुक हो जाएगा.
फैमिली ट्रिप में बढ़ेंगी नजदीकियां
आने वाले एपिसोड्स में चौहान परिवार एक खास फैमिली ट्रिप प्लान करेगा. यह ट्रिप देव और वसुधा के रिश्ते के लिए बेहद खास साबित होने वाली है. घर की जिम्मेदारियों में उलझी रहने वाली वसुधा को पहली बार देव के साथ सुकून भरे पल बिताने का मौका मिलेगा.
इस दौरान दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझेंगे और उनका रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता जाएगा. दादी सा भी दोनों को करीब लाने की पूरी कोशिश करती नजर आएंगी.
चंद्रिका के मन में अब भी डर
हालांकि चंद्रिका अब भी वसुधा को पूरी तरह अपनाने को लेकर भावनात्मक संघर्ष में है. वह वसुधा से प्यार तो करती है, लेकिन परिवार ने पहले जो दर्द झेला है, उसे लेकर अब भी डरी हुई है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फैमिली ट्रिप देव और वसुधा के रिश्ते को कितना मजबूत बना पाती है.
यह भी पढ़ें: दूसरे हफ्ते में पस्त हुई ‘पति पत्नी और वो दो’ की रफ्तार, 8वें दिन कमाई हुआ बेहद कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










