बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट आज होगा जारी, यहां सबसे पहले करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 May 2026 11:31 AM
सांकेतिक फोटो (Canva)
BSEB 12th Compartment Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB आज 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने वाला है. इसमें आवेदन करने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी.
BSEB 12th Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड के इंटर छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ गई है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB आज 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट एग्जाम दिया था, उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्क्स चेक कर सकेंगे.
बिहार बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार BSEB 12th Compartment Result 2026 आज यानी 23 मई 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी होगा और छात्र घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से अपना स्कोर देख सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
ऐसे चेक करें BSEB 12th Compartment Result 2026
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
- होमपेज पर BSEB 12th Compartment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा.
- मार्क्स और डिटेल्स ध्यान से चेक करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें.
BSEB ने दी जानकारी
#BSEB #BiharBoard #Bihar #BiharBoardResult pic.twitter.com/bFikO3YDSx
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) May 23, 2026
बिहार बोर्ड इंटर की मुख्य परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की गई थी. वहीं मुख्य रिजल्ट 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे जारी किया गया था. अब कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट 23 मई 2026 को जारी किया जा रहा है.
कैसा रहा था रिजल्ट?
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में इस बार कुल 85.19 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे. बोर्ड की तरफ से साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया था. इसके बाद कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल छात्रों को दूसरा मौका दिया गया ताकि उनका एक साल खराब न हो.
यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं के छात्रों को राहत, स्कैन आंसर शीट के आवेदन की तारीख बढ़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










