ePaper

मुहर्रम पर कर्बला की शहादत को किया गया याद, दिया गया सद्भावना का संदेश

Updated at : 07 Jul 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम पर कर्बला की शहादत को किया गया याद, दिया गया सद्भावना का संदेश

हजरत इमाम हसन और हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम पर रविवार की रात कर्बला मैदान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि गढ़वा

हजरत इमाम हसन और हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम पर रविवार की रात कर्बला मैदान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जनरल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव सिराज खान ने कहा कि मुहर्रम हजरत इमाम हसन-हुसैन की अमर कुर्बानी की याद दिलाता है. कहा कि कर्बला के मैदान में यजीद की सेना के खिलाफ जंग करते हुए हजरत इमाम हसन-हुसैन ने इस्लाम की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी. यही वजह है कि मुहर्रम का महीना और खासकर 10वें दिन को विशेष रूप से मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि यदि सच्चाई के लिए अपने पूरे परिवार की कुर्बानी भी देनी पड़े, तो पीछे नहीं हटना चाहिए, यही कर्बला का संदेश है.झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य तनवीर आलम ने कहा कि इस्लाम की शुरुआत भी कुर्बानी से होती है और समापन भी. मुहर्रम पूरी दुनिया में हजरत इमाम हसन-हुसैन की याद में मनाया जाता है.कार्यक्रम का संचालन आजाद खान ने किया. इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई. ओबैदुल्लाह हक अंसारी, झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम, झामुमो सचिव शरीफ अंसारी, दीपमाला कुमारी, बरडीहा के सदर हाफिज अहमद अंसारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनीता दत्त, कंचन साहू, समाजसेवी संतोष केशरी, झामुमो के पूर्व सचिव मनोज ठाकुर, तनवीर खान, सिराज खान, शरीफ अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुहर्रम के ऐतिहासिक महत्व और कर्बला की सीख पर विस्तार से चर्चा की और सभी से प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश फैलाने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola