शादीशुदा महिला के प्रेमी ने पति को भेज दिया ऑडियो क्लिप, महिला ने जहर खाकर दी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 9:50 PM
शादीशुदा महिला के प्रेमी ने पति को भेज दिया ऑडियो क्लिप, महिला ने जहर खाकर दी जान
मझिआंव थाना क्षेत्र के तलशबरिया गांव निवासी शंकर पासवान की पत्नी मीना देवी (30 वर्ष) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. मीना के पति शंकर पासवान ने आरोप लगाया है कि कांडी थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव निवासी दीपक गुप्ता के साथ उसकी पत्नी का लगभग एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच मोबाइल पर हमेशा बात होती थी. इधर किसी बात को लेकर मीना का दीपक गुप्ता के बीच मनमुटाव हो गया था. इसके बाद दीपक ने मीना देवी के साथ की गयी बात का ऑडियो क्लिप उसके मोबाइल फोन पर भेज दिया. इस बात की जानकारी मिलने के बाद उसकी पत्नी मीना काफी तनाव में रह रही थी. इसके बावजूद घर के लोगों ने उसे काफी समझा-बुझाकर सामान्य कर दिया था. लेकिन इस बीच उसने शुक्रवार की शाम जहर खा लिया. इसकी जानकारी मिलने के बाद उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पर यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. महिला के दो बच्चे हैं. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










