ePaper

पूजा पंडालों में आग से बचाव की व्यवस्था करें: बीडीओ

Updated at : 20 Sep 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा पंडालों में आग से बचाव की व्यवस्था करें: बीडीओ

पूजा पंडालों में आग से बचाव की व्यवस्था करें: बीडीओ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, केतार केतार थाना परिसर में शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर बीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान लोगों ने कहा कि केतार, बेलाबार सहित अन्य मंदिर व पूजा स्थल के रास्ते में पानी बहाव को रोकने और शराबियों पर सख्ती बरती जाये. बीडीओ ने सभी पूजा पंडालों में आग से बचाव की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया. थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि अश्लील व भड़काऊ गाना बजाने पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने समय पर विसर्जन करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की अपील की. इस मौके पर चंद्रावती देवी, आदित्य कुमार, लालेश्वर राम, कामेश्वर सिंह, त्रिपुरारी सिंह, कन्हाई प्रसाद, हेमन्त पाठक, रामविचार साहु, विक्रमा सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, बिंदु राम, दिनेश वर्मा, उदय साह, छोटन सिंह, मसुंदर बैठा, मुन्नी देवी, मनोरंजन गुप्ता, गोपाल विश्वकर्मा, संजय पाल, सुरेश कुमार, गोपाल विश्वकर्मा, जगनारायण यादव, अनिल पासवान, हकिमुदीन अंसारी, मेराजुद्दीन अंसारी, शमीम अंसारी, जसमुदीन अंसारी, इंतेयाज अंसारी, बीडीसी राजकुमार पासवान, राजेन्द्र सिंह, अजय कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola