गढ़वा के मजदूर की राजस्थान में विस्फोट से मौत

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
गढ़वा के मजदूर की राजस्थान में विस्फोट से मौत

गढ़वा के मजदूर की राजस्थान में विस्फोट से मौत

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी मजदूर शेख जमशेद (22 वर्ष) पिता शेख गोवास की मौत सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा इलाके में बंद पड़े स्याही फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट होने से हो गयी. इसकी सूचना मिलने के बाद मजदूर के परिजनों ने शव वहां से गढ़वा मंगाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि से गुहार लगायी है. साथ ही मुआवजा देने की मांग भी की है. बताया गया कि शेख जमशेद स्याही बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी सिगवर्क इंडिया के प्लांट में कबाड़ हटाने वाले मजदूर के रूप में काम करता था. सोमवार को बंद रिएक्टर के आस पास वह कबाड़ हटा रहा था. इसी दौरान अचानक रिएक्टर फट गया. इससे उसकी मौत हो गयी. इस घटना में एक मजदूर घायल भी हुआ है. घटना के बाद मृतक का शव टपूकड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखा गया है. शेख जमशेद के परिजन इसकी जानकारी होने के बाद से परेशान हैं. बताया गया कि रिएक्टर का उपयोग तीन चार केमिकल को मिक्स करने के लिए किया जाता है, फिर इससे स्याही बनायी जाती है. स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर राजस्थान से शव गढ़वा लाने के लिए पर्याप्त राशि का अभाव होने से परिजन परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola