कुर्मी समाज ने मांगों को लेकर रेल यातायात को किया बाधित

कुर्मी समाज ने मांगों को लेकर रेल यातायात को किया बाधित
प्रतिनिधि, श्री बंशीधर नगर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कुर्मी समाज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रेल रोको–डहर छेका कार्यक्रम के तहत जोरदार प्रदर्शन किया. गोरखनाथ चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जुटे कुर्मी समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी कुर्मी को एसटी में शामिल करो, कुरमाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करो और आदिवासी कुर्मी एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाते रहे. इस दौरान कई घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा. घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस बल, नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे, अंततः पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद भी कुर्मी समाज के नेता गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि चाहे हमें बार-बार गिरफ्तार किया जाये या फांसी पर चढ़ा दिया जाये, लेकिन हम अपने हक और अधिकार की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे. प्रदर्शन में युवा जिला अध्यक्ष कुर्मी महासभा इकाई गढ़वा शिवकुमार चौधरी, युवा सचिव मदन पटेल, रविंद्र चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी, सूर्यदेव चौधरी, भारदुल चौधरी, पुनीत चौधरी, प्रहलाद चौधरी, अवधेश प्रसाद चौधरी, राजकुमार चौधरी, विशाल कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में आदिवासी कुर्मी समाज के लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




