केतार थाना ने सुंडीपुर की टीम को हराया
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 Mar 2026 9:56 PM
केतार थाना ने सुंडीपुर की टीम को हराया
केतार. प्रखंड के लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में समाजसेवी पंकज सिंह के सौजन्य से आयोजित श्रीश्री मां चतुर्भुजी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में केतार थाना की टीम ने सुंडीपुर को हराकर सेमीफाइन में प्रवेश किया. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केतार थाना की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंडीपुर की टीम निर्धारित 12 ओवर में 98 रन ही बना सकी. मैच में अंपायर की भूमिका एनुअल परवेज व चंदन पासवान ने निभायी. मौके पर लव वर्मा और अभिमन्यु मेहता, सोनू सिंह, अंगद गुप्ता, गौतम पाल, रविंद्र सोनी, बिट्टू सिंह, श्याम बिहारी राम, रामाश्रय मेहता, हेमंत मेहता, आशीष गुप्ता, पंकज रजक, गौरव सिंह, अमित चंद्रवंशी, बृजलाल पटेल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










