गायत्री माता के जयकारों से गूंजा कांडी

गायत्री माता के जयकारों से गूंजा कांडी
प्रतिनिधि, कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर प्रांगण में सोमवार को नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. इस पावन अवसर पर गाजे-बाजे और भक्तिमय जयघोषों के बीच कलश यात्रा निकाली गयी. धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया. कलश यात्रा के निकलते ही पूरा कांडी क्षेत्र गायत्री माता के जयकारों और धार्मिक नारों से गूंज उठा. कलश लेकर श्रद्धालु स्थानीय तालाब पहुंचे, जहां आचार्यों की देखरेख में वैदिक विधि-विधान के अनुसार जल भरने की प्रक्रिया संपन्न की गयी. इसके बाद श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए, भक्ति गीतों पर झूमते हुए वापस यज्ञ स्थल सूर्य मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां सभी कलशों को निर्धारित वेदी पर स्थापित किया गया. पूरे मार्ग में जगह-जगह स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों ने कलश यात्रियों का स्वागत किया. महायज्ञ के शुभारंभ के मौके पर मुख्य रूप से युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे, विनोद पाठक, शोभा पाठक, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, स्थानीय मुखिया विजय राम, गोपाल सोनी, विजय सोनी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










