ePaper

झारखंड में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंडल अध्यक्ष कर्ण कुमार चंद्रवंशी पर जानलेवा हमला

Updated at : 01 Jul 2024 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
vhp leader attacked in garhwa jharkhand

विहिप नेता पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में गढ़वा में विरोध मार्च. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष कर्ण सिंह चंद्रवंशी पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने जानलेवा हमला बोला.

विज्ञापन

Jharkhand News|गढ़वा, प्रभाष मिश्र : झारखंड में विश्व हिंदू परिषद के एक नगर मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ है. इसमें उनके भाई भी घायल हुए हैं. घटना गढ़वा जिले की है.

विहिप नेता और उनके भाई के साथ भीड़ ने की मारपीट

रविवार की रात को गढ़वा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नगर मंडल अध्यक्ष कर्ण कुमार चंद्रवंशी एवं उनके भाई नितेश कुमार चंद्रवंशी के साथ एक समुदाय के लोगों ने मारपीट की. इसमें दोनों भाई घायल हो गए. विश्व हिंदू परिषद के नगर मंडल अध्यक्ष कर्ण कुमार चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कर्ण का आरोप- सांड पर चाकू व तलवार से किया गया हमला

कर्ण कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि रविवार की रात गढ़वा में दूसरे समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला था. जुलूस में हथियार से लैस दूसरे समुदाय के लोगों ने एक गोवंशी सांड को चाकू एवं तलवार से बुरी तरह जख्मी कर दिया. एक शीशे का टुकड़ा उसके शरीर में आर-पार कर दिया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में सांड जोर-जोर से चिल्ला रहा था.

सांड पर हमले से रोका, तो कर्ण सिंह पर किया जानलेवा हमला

कर्ण कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि सांड की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले. देखा कि जुलूस में शामिल लोग उस पर चाकू व तलवार से हमला कर रहे हैं. भीड़ को उन्होंने ऐसा करने से मना किया, तो जुलूस में शामिल लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उनके भाई नितेश कुमार चंद्रवंशी, विकास कुमार कंसकार, अंकित कंस्कार व अन्य पर भी 200 लोगों ने एक साथ हमला कर दिया.

जान बचाकर भाग रहे कर्ण व अन्य का उनके घर तक किया पीछा

कर्ण कुमार कहा कि भीड़ से बचने के लिए वे लोग अपने घर की ओर भागे, तो जुलूस में शामिल लोगों ने घर तक उनका पीछा किया. किसी तरह उनलोगों ने अपनी जान बचाई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो उसे देखकर दूसरे समुदाय के लोग जुलूस के साथ आगे निकल गए.

गढ़वा थाने में 200 ज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी का आवेदन

इस संबंध में कर्ण सिंह और अन्य ने गढ़वा थाने में दो नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. बाद में एसडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बृज कुमार शाहिद और अन्य पुलिसकर्मी गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read

Jharkhand: गढ़वा में हाथियों का उत्पात, चट कर गए राशन दुकान का चावल, डीलर को मार डाला

गढ़वा में रूप अलंकार ज्वेलरी दुकान में नकद सहित सवा करोड़ के गहनों की लूट, लुटेरों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola