सीएम के कार्यक्रम पर मौसम की मार : 4:30 घंटे देर से गढ़वा पहुंचे चंपाई सोरेन, जनसभा को नहीं कर पाए संबोधित

गढ़वा को सीएम चंपाई सोरेन ने दी 93 करोड़ की योजनाओं की सौगात.
गढ़वा को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने 93 करोड़ की 5 योजनाओं की सौगात दी. खराब मौसम की वजह से झारखंड के सीएम को पहुंचने में साढ़े चार घंटे की देरी हुई.
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार (3 मार्च 2024) को गढ़वा को 93 करोड़ रुपए की सौगातें दीं. खराब मौसम की वजह से सीएम को पहुंचने में साढ़े चार घंटे की देरी हुई. झारखंड के मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से दोपहर बाद 4:30 बजे गढ़वा पहुंचे. यहां सबसे पहले सीएम ने गढ़वा के नवनिर्मित समाहरनालय भवन का उद्घाटन किया.
चंपाई सोरेन ने गढ़वा को दी 93 करोड़ की 5 सौगातें
चंपाई सोरेन ने रविवार को अपराह्न जिला मुख्यालय गढ़वा में 93 करोड़ की लागत से निर्मित 5 महत्वपूर्ण योजनाओं का उदघाटन किया. इसमें 60 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक समाहरणालय भवन, 15 करोड़ की लागत से बना बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, 7 करोड़ रुपये से बने बहुप्रतीक्षित नीलांबर-पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन, 4 करोड़ की लागत की नवनिर्मित अंतरराज्यीय पालिका परिवहन पड़ाव और 7 करोड़ की लागत से बने फुटबॉल स्टेडियम शामिल हैं.
Also Read : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बोले- ऐसा खुशहाल प्रदेश बनायेंगे, जहां कोई भेदभाव नहीं होगा
मंच पर भी नहीं गए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन
इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में पहुंचे. यहां उनको जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन हेलीकॉप्टर के उड़ने का समय हो जाने की वजह से वह मंच पर भी नहीं जा पाए. यहां टाउन हॉल का उद्घाटन करने के बाद वह रांची के लिए रवाना हो गए.
कार्यक्रमों में सीएम के साथ रहे मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन
मुख्यमंत्री के साथ सभी कार्यक्रमों में झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, बसंत सोरेन और हफीजुल हसन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री को रांची से सड़क मार्ग से गढ़वा आना पड़ा. इसके कारण वे निर्धारित कार्यक्रम में समय से साढ़े चार घंटे देरी से पहुंचे.
गढ़वा में सीएम चंपाई को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
मुख्यमंत्री के गढ़वा पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद पारंपरिक झारखंडी गीत व नृत्य से उनका स्वागत हुआ. समय की कमी की वजह से चंपाई सोरेन ने यहां कोई भाषण नहीं दिया. शाम करीब 5:30 बजे वह हेलीकॉप्टर से रांची रवाना हो गए. मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से आने के बाद हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा था.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




