चौक-चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 23 May 2026 9:40 PM
चौक-चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश
प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को राहत देने के लिए कवायद तेज कर दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में जिला आपदा प्रबंधन शाखा ने आदेश जारी कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है. प्रशासन ने सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, चौक-चौराहों, बस पड़ावों, अस्पतालों और विद्यालयों में प्याऊ (पेयजल केंद्र) की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि इन स्थलों पर पानी की गुणवत्ता और नियमित आपूर्ति पर विशेष निगरानी रखी जायेए, ताकि जलजनित बीमारियों से बचाव हो सके. जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट या पाइपलाइन में खराबी है, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करने और खराब चापाकलों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है. सभी प्याऊ स्थलों पर स्पष्ट सूचना पट्ट लगाने को कहा गया है, ताकि राहगीरों, श्रमिकों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को सुविधा मिल सके. नगर निकाय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सभी बीडीओ-सीओ को आपसी समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










