मंईयां सम्मान योजना लाभुकों का पंचायतवार सत्यापन आज से
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 23 May 2026 9:32 PM
मंईयां सम्मान योजना लाभुकों का पंचायतवार सत्यापन आज से
खरौंधी. प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के वार्षिक सत्यापन को लेकर सभी पंचायतों में पंचायतवार एवं तिथिवार शिविर आयोजित करने का निर्देश जारी किया है. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गढ़वा के निर्देश पर अप्रैल-मई माह में यह सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि योग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिलता रहे और अपात्र लाभुकों को सूची से हटाया जा सके. बीडीओ ने बताया कि शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाते के माध्यम से लाभुकों का सत्यापन किया जायेगा. इसके लिए पंचायतवार कर्मियों और पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. जारी कार्यक्रम के अनुसार अरंगी पंचायत में 24 मई, चंदनी में 25 मई, राजी एवं खरौंधी पंचायत में 26 मई को शिविर लगाया जायेगा. वहीं कूपा में 24 मई, सुंडी और सिसरी में 25 मई तथा करिवाडीह में 28 मई को सत्यापन होगा. मझिगावां पंचायत की मुखिया बिंदा देवी ने लाभुकों से निर्धारित तिथि पर जरूरी दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










