नियमों की अनदेखी से हो रहीं हैं सड़क दुर्घटनाएं : एसपी

Updated:
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी से हो रहीं हैं सड़क दुर्घटनाएं : एसपी

नियमों की अनदेखी से हो रहीं हैं सड़क दुर्घटनाएं : एसपी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय गढ़वा में बुधवार को सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर नये डेंटल मोबाइल वैन का भी उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे. पुलिस अधीक्षक ने वीडियो क्लिप और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों, दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षित वाहन संचालन के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 16 से 30 वर्ष के युवा सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं, जिसका मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी है. एसपी ने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना, मोबाइल फोन का उपयोग न करना, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनना और ओवरस्पीडिंग से बचना आवश्यक है. कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की रक्षा का संकल्प है. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ अरविंद कुमार सिंह, कुलसचिव(प्रभारी) डॉ दीपक कुमार शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक डॉ ललन कुमार, प्रवीण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. देश में औसतन हर दिन हो रही 546 लोगों की मौत विश्वविद्यालय के प्रो एमके सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किये. उन्होंने बताया कि भारत में प्रतिदिन औसतन 546 लोगों की सड़क हादसों में मौत होती है और लगभग 1250 से 1300 लोग घायल होते हैं. उन्होंने सभी से अपील की कि जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाकर दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola