हाई स्कूल, मानदोहर व बरहिया की टीम विजयी रही

हाई स्कूल, मानदोहर व बरहिया की टीम विजयी रही
प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे रमना टी-10 लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में हाई स्कूल ने शशि बाबूडीह की टीम को पांच विकेट से हराया. इसके पूर्व शशि बाबूडीह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. इसमें शशि बाबूडीह की टीम ने 69 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए हाईस्कूल की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. वहीं दूसरे लीग मैच में मानदोहार के टीम ने परसवान को चार रन से हराया. इसके पूर्व मानदोहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 116 रन का लक्ष्य रखा. वहीं जवाबी पारी खेलते हुए परसवान की टीम 112 रन ही बना सकी. अंकित सोनी के शानदार 65 रन बनाने पर उसे मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वही तीसरे लीग मैच में बरहिया ने जंगीपुर को चार विकेट से हराया. इसके पूर्व टॉस जीतकर जंगीपुर की टीम ने 90 रन बनाये. वहीं जवाबी पारी खेलते हुए बरहिया की टीम ने छह विकेट होकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




