गृह प्रखंड में चुनावी आशीर्वाद लेने आये हैं : भानु
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 8:55 PM
गृह प्रखंड में चुनावी आशीर्वाद लेने आये हैं : भानु
विधायक भानु प्रताप शाही आशीर्वाद यात्रा के दौरान केतार बाजार, पाचाडुमर, परतीकुश्वानी, मुकुंदपुर और परसोडीह पंचायत पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने गृह प्रखंड से चुनावी आशीर्वाद लेने आये हैं. कहा कि यह हेमंत सरकार जब जाने वाली है, तो मंईयां सम्मान जैसी योजना लाकर लोगो को गुमराह कर रही है. भाजपा की सरकार बनने के बाद पांच बड़ी योजना की सौगात झारखंड की जनता को दी जायेगी. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगो को पक्का मकान, बिजली, आवास व पानी दिया है. इसलिए भाजपा पर विश्वास करके तथा मेरा विकास कार्य देखकर यहां की जनता मुझे पुन: विजया बनायेगी.
उपस्थित लोग : मौके पर भाजपा नेता भगत दयानंद यादव, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह, अनिल चौबे, विजया लक्ष्मी, मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, सत्येंद्र ठाकुर, विनय तिवारी, विक्रमा सिंह, ज्वाला प्रसाद, पंकज सिंह, मुखिया श्याम सुंदर बैठा, प्रमोद कुमार व मूंगा साह सहित बड़ी संख्या में लोग लोग उपस्थित थें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










