प्रेम-प्रसंग में की गयी थी युवक की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 9:53 PM

विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में की गयी थी युवक की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चिनिया

चिनिया थाना क्षेत्र के मसरा जंगल में मिले कंकाल मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग के कारण लाठी से पीट-पीटकर की गयी थी. चिनिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने बताया कि मसरा गांव निवासी सुकन सिंह का 30 वर्षीय पुत्र जयमंगल सिंह 13 मई से लापता था. बुधवार को मसरा जंगल से उसका कंकाल बरामद किया गया था. मामला संदिग्ध होने पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में फॉरेंसिक और विशेष पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गयी. पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन कर लिया. जांच में सामने आया कि जयमंगल सिंह का गांव के ही सुदामा सिंह की पत्नी चुरामनी देवी के साथ कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. 13 मई की रात गांव में आयी एक बारात देखने के दौरान जयमंगल सिंह और चुरामनी देवी गांव के पास एक खेत में चले गये थे. इसी दौरान सुदामा सिंह ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. गुस्से में आकर उसने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर जयमंगल सिंह की हत्या कर दी. इस हत्याकांड के खुलासे में रंका पुलिस इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार, गौतम मिश्रा, चिनिया थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक, पुलिस अवर निरीक्षक राधेश्याम राम, सुखराम उरांव, ओमप्रकाश कुमार आदि शामिल थे.

पत्नी ने दिया था शव ठिकाने लगाने में साथ

हत्या के बाद चुरामनी देवी ने भी शव को ठिकाने लगाने में पति का साथ दिया. दोनों ने शव को मसरा जंगल में फेंक दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

चिनिया थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने बताया कि जयमंगल सिंह का सुदामा सिंह की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध था. 13 मई की रात दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद सुदामा सिंह ने आपा खो दिया और लाठी से हमला कर जयमंगल सिंह की हत्या कर दी. शव को ठिकाने लगाने में उसकी पत्नी चुरामनी देवी ने भी पूरा साथ दिया. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola