जायंट्स ग्रुप का गढ़वा में मेगा हेल्थ कैंप 23 को

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
जायंट्स ग्रुप का गढ़वा में मेगा हेल्थ कैंप 23 को

जायंट्स ग्रुप का गढ़वा में मेगा हेल्थ कैंप 23 को

विज्ञापन

गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आगामी 23 मार्च को सेंटेविटा अस्पताल रांची तथा जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले मेगा मेडिकल कैंप को लेकर स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल के सभागार में ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में आम बैठक का आयोजन किया गया. इसमें शिविर के सफल संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. वहीं इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया. बताया गया कि इस मेगा मेडिकल कैंप में राँची के डॉ आरएस दास के नेतृत्व में मनोरोग, हड्डी रोग, गला, नाक-कान रोग, स्त्री रोग, बच्चों के रोग, किडनी रोग, शुगर, आंख, चर्मरोग व हृदय रोग विशेषज्ञ अपनी नि:शुल्क सेवा प्रदान करेंगे. इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय व पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी, विनोद कमलापुरी एवं एमपी केशरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी, निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, आंतरिक उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, डॉ वीरेंद्र कुमार, दीपक तिवारी, अशोक गुप्ता, संतोष कुमार मेहता, विनोद गुप्ता, मनदीप प्रसाद, अरुण सोनी, अजय केशरी व उमेश कुमार केशरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola