गढ़वा में पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के मेराल में घरेलू विवाद से तंग आकर 34 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में पसरा मातम।

विज्ञापन

मेराल से संजय तिवारी की रिपोर्ट गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के खोरोडीह गांव में घरेलू विवाद के चलते एक 34 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान खोरोडीह गांव निवासी अवधेश राम (34 वर्ष), पिता महावीर राम के रूप में हुई है.

विज्ञापन

घरेलू विवाद से तंग आकर

घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि अवधेश का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी घरेलू पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने अपने ही घर में गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: दो ने किया आत्महत्या का प्रयास, दो को सांप ने डसा

गांव में मातम का माहौल

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मेराल थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. युवक की अकाल मौत से परिवार का सुख-चैन छीन गया है. स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है. पुलिस मामले की आगे की छानबीन में जुटी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola