गढ़वा: दो ने किया आत्महत्या का प्रयास, दो को सांप ने डसा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा जिले में दो किशोरियों ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, वहीं दो अन्य लोगों को सांप ने डस लिया। सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

गढ़वा. ओबरा गांव निवासी एक किशोरी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किशोर अपने घर में बिना बताये सहेली के साथ घूमने के लिए चली गयी थी. इसी बात को लेकर परिजनों ने उसे डांट फटकार लगायी थी, जिससे आक्रोशित होकर उसने कीटनाशाक खा लिया.

विज्ञापन

डांट लगायी तो पी लिया कीटनाशक

मझिआंव थाना क्षेत्र के रेशुआ गांव एक किशोरी ने सोमवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर उसे डांट फटकार लगायी गयी थी, जिससे आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में 2.11 लाख से अधिक असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद को प्रतिमाह पेंशन, 1 साल में जुड़े 6,800 नए लाभुक

धान का बिहन उखाड़ने के दौरान युवक को सांप ने डसा

डंडा थाना क्षेत्र के गरौहता गांव निवासी खोखन चौधरी का पुत्र राजकुमार चौधरी को सोमवार को सांप ने डस लिया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में राजकुमार चौधरी बताया कि वह अपने घर से खेत में धान का बिहन उखाड़ने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान सांप ने उसके दाएं हाथ में डस लिया.

घर में काम कर रही युवती को सांप ने डसा

गढ़वा थाना क्षेत्र के सुकवाना गांव निवासी अशोक मेहता की पुत्री प्रियंका कुमारी 20 वर्ष को सांप ने सोमवार को डस लिया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रियंका कुमारी अपने घर में काम कर रही थी. इसी क्रम में सांप ने उसे डस लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola