FCI का चावल चोरी कर दुकानदार को बेचता था ट्रक चालक, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के रंका में एफसीआई गोदाम से चावल चोरी करने वाले ट्रक चालक और खरीदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानें कैसे ट्रक से ही चावल चोरी करता था आरोपी।

विज्ञापन

गढ़वा: एफसीआई का चावल ढोने वाला ट्रक चालक अजीत कुमार उर्फ आशीष कुमार ट्रक से ही चावल चोरी कर बेच देता था. चोरी का साक्ष्य छुपाने के लिए बाद में एफसीआई गोदाम का ताला तोड़ देता था. रंका पुलिस ने तकनीकी जांच में इसका खुलासा किया है.

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में रंका निवासी ट्रक चालक अजीत कुमार और चावल खरीदने वाले गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा निवासी किराना जनरल स्टोर दुकानदार महेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने महेंद्र कुशवाहा के घर से 20 बोरी पीडीएस चावल बरामद किया है. ट्रक रंका निवासी और एफसीआई के कंट्रैक्टर श्यामसुंदर प्रसाद का बताया गया है.

15 और 25 जुलाई को हुई थी चोरी

थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि 15 जुलाई और 25 जुलाई को रंका प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एफसीआई गोदाम का ताला तोड़कर क्रमशः 15 बोरी और 60 बोरी चावल चोरी हुआ था. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मिथिलेश यादव ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

पुलिस ने तकनीकी जांच की, तो एफसीआई का चावल ढोने वाला ट्रक चालक अजीत कुमार उर्फ आशीष कुमार ही चोरी में संलिप्त पाया गया.

ट्रक से चावल गायब कर दुकानदार को बेचता था

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक अजीत ट्रक पर चावल लोड कर रंका ले जाने के दौरान ट्रक से ही चावल गायब कर देता था और दुकानदार को बेच देता था. इसके बाद वह एफसीआई गोदाम पहुंचकर ताला तोड़ देता था. बताया गया कि वह पिछले कई वर्षों से ऐसा करता आ रहा था.

पुलिस अवैध रूप से पीडीएस चावल खरीदने वाले अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola