‘हर घर तिरंगा’ अभियान के नायक शौकत खान सम्मानित, CRPF कमांडेंट ने दिया प्रशस्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन

शौकत खान को प्रशस्ति पत्र देते कमांडेंट | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट ने तिरंगा वाले शौकत खान को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और देशभक्ति के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

गढ़वा: राष्ट्र सेवा और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशभक्ति की अलख जगाने वाले तिरंगा वाले शौकत खान को 17 अगस्त को सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. यह सम्मान उन्हें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तथा समाजहित में किए जा रहे उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए दिया गया.

विज्ञापन

तीन लाख से अधिक लोगों को भेंट कर चुके हैं तिरंगा

शौकत खान ने करीब 13 वर्ष पूर्व भारतीय सेना, झारखंड पुलिस और शहीदों के सम्मान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी. अब तक वह तीन लाख से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर चुके हैं. उनके प्रयासों से देशभर में तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिला है.

इसके अलावा उन्होंने गरीबों की मदद के लिए नि:शुल्क कपड़ा बैंक, चावल बैंक, सत्तू बैंक और पुस्तक बैंक की शुरुआत की. इसके माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक जरूरतमंदों की सहायता की जा चुकी है.

सम्मान को बताया गौरव का क्षण

सम्मान मिलने पर शौकत खान ने कहा कि सीआरपीएफ की उसी पावन धरती पर सम्मानित होना उनके लिए गौरव का क्षण है, जहां से उन्हें राष्ट्र और शहीदों की सेवा की प्रेरणा मिली. उन्होंने कहा कि इस सम्मान से सेवा के प्रति उनका उत्साह और जिम्मेदारी और बढ़ी है.

इसे भी पढ़ें:नाग पंचमी पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर हुआ रुद्राभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola