सावन की तीसरी सोमवारी पर महाकालेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं ने किया महारुद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक | Prabhat Khabar Network

सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठ में महाकालेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा की।

विज्ञापन

गढ़वा: सावन की तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से महाकालेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक किया गया. धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

रुद्राभिषेक में मुख्य यजमान के रूप में सृष्टि कुमारी व प्रज्ञा कुमारी शामिल हुईं. गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे एवं ललसू राम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाकालेश्वर महादेव का पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया.

श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, मधु, भांग सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की. रुद्राभिषेक के बाद महाकालेश्वर महादेव का आकर्षक शृंगार कर उन्हें सजाया गया.

इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे ने कहा कि सावन माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस माह में श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया रुद्राभिषेक भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना जाता है. उन्होंने कहा कि शिव साधना का वास्तविक उद्देश्य केवल पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि अपने आचरण में शिव के गुणों को उतारना भी है.

मौके पर जोखू प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, अखौरी ज्योतिम प्रसाद, राजलक्ष्मी श्रीवास्तव, मीना देवी, अनीता देवी आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा में जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली का श्रावण महोत्सव, सावन के गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola