सांसद वीडी राम के प्रयास से गढ़वा-शाहपुर मार्ग को नए सिरे से बनाने का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

सांसद वीडी राम के प्रयासों से गढ़वा-शाहपुर सड़क के जीर्णोद्धार को मिली 13.71 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति। जल्द शुरू होगा 17.44 किमी सड़क का निर्माण कार्य।

विज्ञापन

गढ़वा. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के निरंतर प्रयासों से गढ़वा-शाहपुर मार्ग को नए सिरे से बनाने का रास्ता साफ हो गया है . गढ़वा जिला सीमा से पलामू के शाहपुर चौक तक जर्जर पड़ी 17.44 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही धरातल पर शुरू होगा .उल्लेखनीय है कि गढ़वा-शाहपुर मार्ग का गढ़वा जिला सीमा तक लगभग 13 किलोमीटर का निर्माण कार्य पहले ही पूर्ण हो चुका है .

राईडिंग क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम

शेष पलामू जिला अंतर्गत 17.44 किलोमीटर जर्जर सड़क के सुधार के लिए सांसद वीडी राम ने झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार से पत्राचार करने के साथ-साथ व्यक्तिगत मुलाकात कर शीघ्र निर्माण कार्य कराने का आग्रह किया था .सांसद श्री राम की पहल पर पथ निर्माण विभाग द्वारा राईडिंग क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत गढ़वा-शाहपुर पथ के13 किलोमीटर से 30.44 किलोमीटर (कुल 17.44 किमी) तक सुधार कार्य के लिए ₹13 करोड़ 71 लाख 10 हजार 600 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है .

ये भी पढ़ें: गढ़वा में 2.11 लाख से अधिक असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद को प्रतिमाह पेंशन, 1 साल में जुड़े 6,800 नए लाभुक

निविदा प्रकाशित, जल्द शुरू होगा काम

उक्त कार्य के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रकाशित कर दी गयी है . निविदा प्रक्रिया पूरी होने और इसके निष्पादन के तुरंत बाद धरातल पर निर्माण व सुधार कार्य शुरू कर दिया जाएगा . यह सड़क पलामू और गढ़वा जिले के लोगों के लिए आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है .

सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा

इसके बनने से क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी गति प्राप्त होगी .मामले में सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र में बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है . क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे लगातार प्रयासरत और प्रतिबद्ध हैं .


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola