गढ़वा में 20 अगस्त को पीएम मोदी का पुतला फूंकेगा महागठबंधन

Updated:
विज्ञापन

महागठबंधन की बैठक| Prabhat Khabar Network

खान व खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में 20 अगस्त को महागठबंधन अनुमंडल मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकेगा।

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर,गढ़वा: खान एवं खनिज विकास विनियमन संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ आंदोलन तेज करने को लेकर मंगलवार को स्थानीय गढ़ परिसर में विभिन्न राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने की. इसमें संशोधन अधिनियम के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने कहा कि संशोधन विधेयक झारखंड के अस्तित्व पर सीधा हमला है और इसके खिलाफ पुरजोर संघर्ष किया जायेगा. भाकपा राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के दबाव में आदिवासी-मूलवासियों के संवैधानिक अधिकारों को छीनना चाहती है.

भाकपा जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि संशोधन के जरिये सेस लगाने का अधिकार समाप्त कर केंद्र सरकार ने झारखंड के साथ अन्याय किया है. इससे राज्य की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी. कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी ने कहा कि संशोधन से झारखंड आर्थिक रूप से और कमजोर होगा.

कांग्रेस जिला महासचिव ओमप्रकाश चौबे ने कहा कि विधेयक के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन तेज किया जायेगा. माकपा जिला सचिव जयप्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड के खान-खनिज को कॉरपोरेट घरानों को सौंपना चाहती है. भाकपा माले के राजू विश्वकर्मा ने कहा कि इससे बड़े पैमाने पर विस्थापन बढ़ेगा. राजद नेता राजकुमार राम ने कहा कि कानून से किसान, मजदूर, छात्र और नौजवानों के कल्याणकारी कार्य प्रभावित होंगे.

यह भी पढ़ें : रंका प्लस टू हाईस्कूल के SMC चुनाव में फर्जी अभिभावक! बच्चों का नामांकन नहीं, फिर बने सदस्य

20 अगस्त को पुतला दहन और नुक्कड़ सभा

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त को अनुमंडल मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जायेगा. इसके साथ ही नुक्कड़ सभा आयोजित कर संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जायेगा.

बैठक में देवीदयाल मेहता, श्रीराम, खलील खान, विद्या पासवान, रोहित पांडेय, ललन जी, कामेश्वर प्रताप देव, विनोद प्रताप देव, प्रबल प्रताप देव, अनुज प्रताप देव समेत विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola