पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर विधायकों का जुटान, रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर विधायकों का जुटान, रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हुए शामिल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गढ़वा आवास पर आयोजित रुद्राभिषेक में कई विधायक शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के विकास और सामाजिक सौहार्द पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

विज्ञापन

गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर मंगलवार को आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में राज्य के कई विधायक शामिल हुए. इस दौरान रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, सारठ विधायक चुन्ना सिंह, बिश्रामपुर विधायक नरेश सिंह और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो मौजूद रहे.

विज्ञापन

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी विधायकों का स्वागत किया. रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद सभी ने बाबा भोलेनाथ का महाप्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.

कार्यक्रम के अंत में मिथिलेश ठाकुर ने सभी आगंतुक विधायकों के प्रति आभार जताया. उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola