ePaper

अस्मिता किक बॉक्सिंग में गढ़वा ने जीते सात पदक

Updated at : 15 Sep 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
अस्मिता किक बॉक्सिंग में गढ़वा ने जीते सात पदक

अस्मिता किक बॉक्सिंग में गढ़वा ने जीते सात पदक

विज्ञापन

प्रतिनिधि गढ़वा रामगढ़ में 13 से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा ने सात पदक जीते. जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पदक अपने नाम किया. जिले की सुप्रिया कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता. वहीं प्रकृति आनंद देव, झूलन कुमारी और शाहीन परवीन ने रजत व स्नेहा कुमारी, आरूषी कुमारी और श्रुति कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया. बता दें कि इस प्रतियोगित विभिन्न जिलों से कुल 234 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. गढ़वा जिला किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि बेटियों की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है. सभी विजेता खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, संघ के संरक्षक संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव मनोज संसई, उपाध्यक्ष जेबी थापा, डॉ दिनेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, प्रभात तिवारी, गणेश यादव, अभय कांत, राजकुमार राम, गायत्री देवी, अमर कुमार, अजीत कुमार, गढ़वा ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, संरक्षक अनिता दत्त, राकेश पाल, रेखा चौबे, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, सचिव आलोक मिश्रा, जितेंद्र सिन्हा, राघवेंद्र नारायण सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, नितिन तिवारी, चंद्र बहादुर सिंह, प्रीतम गौड़, किशोर कुणाल, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र पाल, सत्येंद्र यादव, अजयकांत, सुशील तिवारी, संतोष कुमार, राजन केसरी और शिव कुमार आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola